छत्तीसगढ़ 5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी. जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है. आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *