अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की 22 वी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा की बैठक 12 जून को बिलासपुर में

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जस्टिस रमेश एस गर्ग की उपस्थिति में होगा अधिवेशन का आयोजन

11 जून को विकलांग विमर्श पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

परिषद के बिलासपुर में स्वयं के नवनिर्मित चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र में होगा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का आयोजन

सक्ति-अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की 22 वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा की बैठक आगामी 12 जून 2022 दिन- रविवार को दोपहर 12:45 बजे से गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल दिव्यांग अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र सीपत रोड बाईपास बिलासपुर में आयोजित की गई है, उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 12 जून को दोपहर 12:45 बजे से पंजीयन प्रारंभ होगा, दोपहर 1:15 बजे से भोजन, एवं सामान्य सभा की बैठक दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगी, तथा बैठक का शुभारंभ आस्था मंत्र के पठन के साथ डॉक्टर आर एस मिश्रा करेंगे

एवं शुभारंभ के पश्चात हस्ताक्षर, पंजीयन, सुझाव एवं शोक समाचार इत्यादि की जानकारी प्रसारित की जाएगी, तथा स्वागत भाषण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या केडिया द्वारा दिया जाएगा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू द्वारा कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन एवं ऑडिट रिपोर्ट 2021 की जानकारी,डॉ. विनय कुमार पाठक द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी की जानकारी, प्रांतीय समितियो द्वारा अपने प्रांत में संपन्न करवाई गई गतिविधियों का प्रतिवेदन अन्य समितियों द्वारा प्रतिवेदन एवं भविष्य के सेवा कार्यों के प्रस्ताव का आमंत्रण दिया जाएगा ,राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण, सुझाव एवं अनुमोदन पूर्व राज्यसभा सांसद गोविन्द राम मिरी एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखनलाल अग्रवाल डीएम सक्ति द्वारा प्रस्ताव रखा जाएगा एवं प्रस्ताव का अनुमोदन सभी सभासदों द्वारा किया जाएगा

   

एवं बैठक में विशेष रूप से अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के मार्गदर्शक वीरेंद्र पांडेय का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा, साथ ही अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति रमेश गर्ग का अध्यक्षयीय एवं आभार प्रदर्शन डीपी गुप्ता द्वारा किया जाएगा, साथ ही बैठक के दौरान शोक प्रस्ताव एवं समापन पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की गई है

राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल ने बताया कि 11 एवं 12 जून को दो दिवसीय विकलांग विमर्श विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वार्षिक अधिवेशन का भी आयोजन किया गया है, जिसमें 11 जून को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक पंजीयन, सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक उद्घाटन,दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक भोजन अवकाश एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक राष्ट्रीय संगोष्ठी तकनीकी सत्र शोध पत्र प्रस्तुत कार्यक्रम होगा, तथा 12 जून रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राष्ट्रीय संगोष्ठी संगोष्ठी, शोध पत्र प्रस्तुत दोपहर एक से 2:00 बजे तक भोजन एवं दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होगा,11 एवं 12 जून को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों, विभिन्न प्रांतीय इकाइयों के पदाधिकारी/सदस्य एवं स्थानीय इकाईयों के सभी सदस्यों को आवश्यक रूप से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है, तथा अपनी इकाइयों में संपन्न कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी छायाचित्र एवं फोटो सहित बैठक में प्रतिवेदन के साथ लेकर उपस्थित होने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *