किरंदुल-गायत्री ग्राम उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित माता भगवती विद्यालय दंतेश्वरी आश्रम में बुधवार को 130 बच्चों व 50 कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तित्व निर्माण पांच दिवसीय आवासीय शिविर प्रारम्भ हुआ। जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।इस दौरान चोलनार सरपंच भीमा मंडावी,पंजमी आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया से डॉ तेज प्रकाश प्रसांत राय,आजाद पटेल,डी पी डेहरिया, कामता डेहरिया बी आर सेन,तुलसीराम नेताम,राजेश निषाद, प्रताप बेसरा,अवधराम चन्द्रवंसी, मीनाक्षी नेताम प्रधानपाठक माता भगवती विद्यालय मेघराज कुंजाम छात्रवास अधीक्षक दन्तेश्वरी आश्रम चोलनार अन्य ग्रमीण उपस्थित थे।
