डॉक्टर पर किया लोहे की हथौड़ी से हमला, पति-पत्नी समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

अंबिकापुर। जमीन के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली में पति-पत्नी समेत लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार निजी अस्पताल के संचालक डॉ. राकेश शर्मा की चेर में जमीन है। जहां 17 मई को ट्रैक्टर से जोताई का काम करने चालक पहुंचा था. लेकिन यहां पर पहले से मौजूद द्वारिका प्रसाद गुप्ता, पत्नी मधु गुप्ता ट्रैक्टर चालक से विवाद करने लगे, जिसकी सूचना मिलते ही पीड़ित सिटी कोतवाली प्रभारी को जानकारी देने के बाद मौके पर 1.30 बजे पहुंचा गया। पीड़ित ने बताया कि कोर्ट से स्थगन आदेश जमीन बेचने के संबंध में है, लेकिन दोनों पति-पत्नी सुनने को तैयार नही थे। पति-पत्नी समेत लड़का पार्थ गुप्ता कहने लगे कि हम लोग जोताई नही होने देगें। विवाद बढ़ने पर द्वारिका गुप्ता के द्वारा लोहे की हथौड़ी निकालकर सिर में मार दिया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। हल्ला होने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *