छत्तीसगढ़ में वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में धीरे-धीरे भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तापमान 40 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की राजधानी समेत एक-दो इलाकों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ की भी संभावना जताई जा रही है।
वही मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। एमपी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश के नौगांव, खजुराहो और ग्वालियर में सर्वाधिक तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में 41.5 डिग्री तापमान मापा गया। बात करें अन्य शहरों की तो जबलपुर का 42.7 डिग्री और इंदौर का 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इतना ही नहीं मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। IMD ने बताया कि 24 मई तक प्रदेश का मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *