आईएएस एसडीएम एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्टेट टॉपर चिराग अग्रवाल का सम्मान

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 18 मई को किया गया सम्मान, एसडीएम रैना जमील ने कराया चिराग का मुंह मीठा

शक्ति- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 2022 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12वीं में प्रदेश स्तर पर राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले शक्ति शहर के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के छात्र चिराग अग्रवाल पिता- प्रकाश अग्रवाल को 18 मई को स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस रेना जमील, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सम्मान किया गया, इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद थे, तथा इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रैना जमील एवम जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने कहा कि हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि हमारे शक्ति जिले से भी बच्चो ने स्टेट मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जिसके लिए हम उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते है, इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, चिराग अग्रवाल के अभिभावक उनके पिता प्रकाश अग्रवाल माता संगीता अग्रवाल एवं अनुनय कन्वेंट स्कूल के प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *