Priyanka Chopra के चेहरे का हाल देख फैंस हुए बेचैन

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के साथ कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए जिन्हें पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। फैंस भी प्रियंका के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका की एक तस्वीर ने उनके चाहने वालों को बेचैन कर दिया है। इस तस्वीर में प्रियंका के फेस पर काफी चोटें नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है जो हर किसी को पेरशान कर रही है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके नाक और होठ पर खून लगा हुआ है। वहीं उनके फेस पर सूजन नजर आ रही है। वहीं लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपका दिन भी काम पर कठिन था?’ इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने #Actorslife #Citadel #Adayinthelife जैसे हैश टैग का इस्तेमाल किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *