नाईट सूट पहनी एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अंदाज

भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज मोनालिसा भले ही भोजपुरी फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले पूरी दुनियाभर में हैं। मोनालिसा आज सिर्फ भोजपुरी नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में न सिर्फ भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का बोल्ड और खूबसूरत अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है, बल्कि एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में अपने बेडरूम की झलक भी फैंस को दिखाई। इस तस्वीर में मोनालिसा बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने सैटिन का नाईट सूट पहना हुआ है। स्ट्राइप टॉप और शॉर्ट्स में मोनालिसा इस फ्लावरी नाईट सूट में बोल्ड पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने स्पेनिश वर्ड में सबको हैलो किया हैं।

मोनालिसा की अदा के फैंस हुए दीवाने

मोनालिसा की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की ये पिक्चर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हॉटी मोना मैम’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही हॉट और खूबसूरत लग रही हो’। मोनालिसा की इस तस्वीर पर अब तक 28 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और फैंस हार्ट और फायर इमोजी के साथ अभिनेत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *