श्री राघव मंदिर परिसर किरंदुल में भगवान जगन्नाथ जी का बनेगा भव्य मंदिर

किरंदुल-लौह नगरी किरंदुल स्थित राघव मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ जी के भव्य मंदिर का निर्माण स्थानीय एनएमडीसी परियोजना, श्री जगन्नाथ सेवा समिति तथा नगरपरिवार के सौजन्य से किया जायेगा। इस संबंध में व्यापक तैयारी मंदिर में की जा रही है, श्री जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि मंदिर को भव्य रूप देने के लिए पूरी समिति अथक प्रयास विगत कई वर्षों से कर रही थी। लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले भगवान श्री जगन्नाथ के मंदिर का भूमिपूजन श्री जगन्नाथ धाम पुरी से पधार रहे तीन विशेष पुजारियों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य बुधवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राघव मंदिर प्रांगण के बाये हिस्से में लगभग 670 वर्ग मीटर एरिया में मंदिर का भव्य निर्माण किया जायेगा जिसमे भगवान जग्गनाथ के गर्भ गृह के साथ साथ सिंह द्वार, लक्ष्मी मंदिर, बिमला मंदिर, शिव मंदिर,श्री गणेश मंदिर आदि का निर्माण भी इसी परिसर में किया जायेगा।

मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए एनएमडीसी परियोजना का सिविल विभाग विशेष सहयोग कर रहा है। ज्ञातव्य हो की किरंदुल स्थित श्री राघव मंदिर को बैलाडीला तीर्थ के रूप में जाना जाता है इसलिए भगवान जग्गनाथ को भव्य और आकर्षक बनाने पूरा अमला जुटा है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, सिविल विभाग के अधिकारी गण, एमएमडब्ल्यू यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, एसकेएमएस के अध्यक्ष के साजी, बैलाडीला देवस्थान समिति के राजेन्द्र यादव, डी डेहरिया, रवीश तिवारी, मनीष गुप्ता, पी सी जैन, श्री बालाजी मंदिर समिति के देवरायलु, के गोविन्दराज, सन्मुख राव विशेष रुप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जग्गनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष आर एन साहू, सचिव देवराज लिंका, दीपक मोहंती, ब्रिजेश मिश्रा, शरद मिश्रा, रंजित प्रतिहारी, समित आचार्या, वासु प्रतिहारी, विपिन महाराणा का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *