सिंफनी के बेस्ट डीलर अवार्ड से सम्मानित हुए शक्ति के श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक नरेश मित्तल

शक्ति अंचल की इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रतिष्ठित विश्वसनीय संस्था है श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स

सक्ति-देश दुनिया की प्रतिष्ठित सिंफनी कंपनी द्वारा प्रति वर्ष अपने अधिकृत वितरकों एवं डीलरों को दिए जाने वाले लक्ष्य को पूर्ण करने पर सम्मानित किया जाता है, इसी श्रृंखला में नवीन जिले शक्ति के बुधवारी बाजार में स्थित श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल आइटमो की विश्वसनीय एवं दशकों पुरानी संस्थान है, उसे सिंफनी कंपनी द्वारा बेस्ट डीलर एवं सिंफनी पार्टनर के रूप में सम्मानित किया गया

इस अवसर पर श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक नरेश मित्तल को कंपनी के अधिकारियों द्वारा उनके प्रतिष्ठान में जाकर यह अवार्ड प्रदान किया गया, तथा इस अवसर पर जहां व्यापारी बंधुओं ने भी श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक नरेश मित्तल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, तो वहीं श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स द्वारा इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान पूरे क्षेत्र में बनाई हुई है, साथ ही इस संस्थान द्वारा जहां ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाती हैं, तो वही सिंफनी कंपनी ने भी श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स को इस बेस्ट अवार्ड से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

वही नरेश मित्तल के मित्र गणों ने भी उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज श्रद्धा इलेक्ट्रिकल द्वारा जो अपने अथक परिश्रम ईमानदारी एवं सेवा भावना से अपने प्रतिष्ठान की जो पहचान बनाई गई है आज यह उसी का प्रतिफल है

ज्ञात हो कि शक्ति के श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रोडक्ट को ग्राहकों तक बेहतर ढंग से पहुंचाने की दिशा में कार्य करते हैं,एवं विगत वर्ष भी श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स को देश की अन्य जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों द्वारा बेस्ट डीलर एवं अन्य बड़े मंच पर सम्मानित किया जा चुका है, तथा उन्हें विगत महीनों एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी द्वारा कार उपहार स्वरूप प्रदान की गई थी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *