रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी आज से हड़ताल पर

रायपुर। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी आज से हड़ताल पर चल गए है. जानकारी के मुताबिक कर्मचारी संगठन ने दोबारा मांग पत्र तैयार किया। वही 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे है. दरअसल परीक्षा के समय हड़ताल से यूनिवर्सिटी का काम प्रभावित हो रहा है. किन मांगों को लेकर हो रही है हड़ताल : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में सातवें वेतनमान के चौथे किस्त के एरियर्स की भुगतान मुख्य मांग है. बता दें कि विश्वविद्यालय में आने वाले समय में कई परीक्षाओं का आयोजन होना है. ऐसे में कर्मचारियों के हड़ताल का सीधा प्रभाव आने वाली यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर पड़ सकता है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *