दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने खरीदी यह लग्जरी कार

दंगल गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री Sanya Malhotra हाल ही में लग्जरी कार Audi Q8 की मालकिन बनी है। सान्या ने Mythos Black Metallic रंग में इस कार को खरीदा है। जानकारी के लिए बता दें कि Audi Q8 SUV अपने लग्जरी फीचर्स, आरामदायक रियर सीट और पावरफुल इंजन की वजह से भारत के साथ -साथ ग्लोबल स्तर पर भी लोगों के बीच लोकप्रिय रही है। अभी कुछ समय पहले ही रैपर बादशाह ने भी इस SUV को खरीदा था। इसमें आपको दो वेरिएंट्स- Q8 सेलिब्रेशन और Q8 स्टैंडर्ड के साथ 3.0 लीटर वाला TFSI पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है।

इस लुक ने किया है सबको दीवाना

AUdi Q8 का लुक बेहद आकर्षक है, इसका बड़ा क्रोम ग्रिल, स्मूथ हेडलैंप और पेंटागोनल-आकार के डिजाइनर एयर डैम सेलेब्रिटीज तक को आकर्षित कर चुका है। स्टाइलिश लुक के साथ इसमें ढलान वाली छत दिए गए हैं। वहीं, कार में 20 इंच के मिक्स्ड मेटल व्हील्स, खिड़कियों के चारों ओर क्रोम गार्निशिंग, डुअल-एग्जॉस्ट, 3D डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ मैट्रिक्स LED हेडलैंप और LED टेललाइट्स भी हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *