‘डांस दीवाने’ शो के जज ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड संग की सगाई

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और ‘डांस दीवाने’ शो के जज रहे तुषार कालिया के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं ये भी हो सकता है कि इस खबर से उनकी लाखों फीमेल फैंस का दिल टूट जाए। तुषार का​लिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही तुषार ने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने 15 मई को अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी। उस दौरान तुषार ने सगाई की पारंपरिक रस्मों के दौरान की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि नई पारी त्रिवेणी के साथ। आगे उन्होंने #engaged लिखा था। वहीं अब तुषार ने त्रिवेणी ने कुछ और लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरें में तुषार अपनी मंगेतर संग अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वह अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करते नजर आए। दोनों के लुक की बात करें तो कपल ने सफेद रंग के आउटफिट पहने हुए हैं। उनकी केमेस्ट्री फैन्स को पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि त्रिवेणी बर्मन पेशे से एक मॉडल हैं। वहीं तुषार ने इसी साल मार्च में त्रिवेणी के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया है। उनके जन्मदिन पर इससे खूबसूरत तोहफा नहीं हो सकता। कपल समंदर किनारे रोमांटिक पोज देते हुए नजर आया। तुषार और त्रिवेणी की इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी उन्हें विश करते निजर आ रहे हैं। उन्हें करण जौहर, पुलकित सम्राट, सना सईद सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *