ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा बनकर अपनी सादगी से सबका दिल जीतने वाली हिना खान असल जिंदगी में काफी बोल्ड और खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान अक्सर अपने अलग-अलग ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री का फैशन उनके फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में एक बार फिर से बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान का सोशल मीडिया पर बोल्ड और खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। हिना खान अपने खूबसूरत लुक से सोशल मीडिया पर बिजलियां गिराती हुई नजर आईं।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरों की सीरिज शेयर की है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं और अपने अमेजिंग लुक से फैंस को ट्रीट देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद हॉट एंड सिजलिंग पोज देती हुई नजर आ रही हैं और उनका ये ड्रेस काफी स्टाइलिश है। किसी तस्वीर में एक्ट्रेस नजरें झुकाती हुई दिखाई दे रही हैं तो किसी तस्वीर में वह अपने गले पर हाथ रखकर पोज कर रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का कर्वी फिगर देखने को मिल रहा है, जिस पर फैंस दिल हार बैठे हैं।
फैंस ने कहा आप हमेशा की तरह खूबसूरत हैं
हिना खान ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘लंदन की सड़कों पर कुछ चमक महकाते हुए।#UKAFF2022 समापन समारोह। हिना खान की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं हिना खान। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितनी प्यारी लग रही हो हिना खान। आप और आपकी ड्रेस दोनों ही बहुत प्यारी हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका मेकअप और आउटफिट सब कुछ बिलकुल परफेक्ट है।