बॉलीवुड के लवी डवी कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों न्यूयॉर्क शहर की सैर पर निकले हुए हैं। इस बीच कटरीना सोमवार को पति विक्की का बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रही हैं। शादी के बाद विक्की का यह पहला जन्मदिन है। जिसे दोनों ने बेहद प्यार भरे अंदाज में मनाया। जिसकी कुछ तस्वीरें कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में विक्की अपनी वाइफ पर प्यार बरसातें हुए नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों के पास काफी दिलचस्प फिल्में लाइनअप हैं। विक्की कौशल जल्द ‘गोविंदा नाम मेरा’ में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ एक्टिंग करते दिखाई पड़ेगे। उनके पास लक्ष्मण उतेकर की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जिसमें वह सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ में भी काम करते दिखाई देंगे, जो कि एक बायोपिक है।