सक्ति-भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 16 मई को प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कचहरी चौक जांजगीर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा विगत दिनों धरना- प्रदर्शन पूर्व अनुमति को लेकर 19 बिंदुओं के किए गए आदेश के विरोध में धरना- प्रदर्शन तथा जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम किया गया,कार्यक्रम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल,जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने किया, तथा इस कार्यक्रम में जिले के 26 मंडलों से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए
वहीं जांजगीर जिला प्रशासन ने भी भारतीय जनता पार्टी के इस धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी, उक्तआशय की जानकारी देते हुए भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, जिसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, किंतु प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी, बल्कि पार्टी द्वारा कार्यक्रम हेतु जिस टेंट एवं साउंड सिस्टम को आरक्षित किया गया था उन्हें भी जिला प्रशासन द्वारा दबाव डालकर टेंट वालों को मना कर दिया गया, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वयं धरना स्थल पर अपने हाथों से चांदनी एवं साउंड सिस्टम क्रय कर वहां इस कार्यक्रम को संपन्न कराया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के भारी दबाव के चलते कार्यक्रम में बाधा डालने का भरसक प्रयास किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के जज्बे एवं उनके जोश के चलते आज पार्टी ने सरकार के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अपने इस जेल भरो आंदोलन को सफल बनाया
जिलाध्यक्ष चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से मांग करती है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धरना- प्रदर्शन पूर्व अनुमति के जारी किए गए आदेश का अध्ययन करें, समीक्षा करें एवं इस बयान को वे अध्ययन कर सार्वजनिक रूप से इस बात का वक्तव्य दें कि क्या वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जारी किए गए ऐसे आदेश का समर्थन करते हैं, एवं क्या यह आदेश व्यावहारिक रूप से उचित है, भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला इस आदेश का पूर्णता विरोध करते हुए निंदा करती है, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रा ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही जन विरोधी नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है, तथा आने वाले दिनों में राज्य सरकार की इन गलत नीतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा, एवं भाजपा के कार्यकर्ता कभी डरेंगे नहीं, कभी झुकेंगे नहीं,प्रशासन चाहे जितना जोर लगा दे, एवं चाहे जितनी कड़ी पाबंदियां करें