भाजपा जांजगीर-चांपा ने 16 मई को किया जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन

सभा पश्चात कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने रास्ते में ही रोका गया कार्यकर्ताओं को बीडीएम महंत उद्यान में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 16 मई को प्रदेश के सभी जिलों में राज्य सरकार द्वारा विगत दिनों जारी किए गए धरना प्रदर्शन पूर्व अनुमति के फरमान को लेकर उसके विरोध में जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम आयोजन आयोजित किया गया,जांजगीर-चांपा जिले के कचहरी चौक में भी सुबह 10:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे जहां कार्यक्रम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल,जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगळे, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह,भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा सहित अन्य नेताओंने किया, इस दौरान काफी संख्या में जिले के पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा, मोर्चा/ प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

 

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने करते हुए विस्तार पूर्वक आंदोलन के बारे में जानकारी दी, तत्पश्चात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में धरना- प्रदर्शन के लिए जो विगत दिनों 19 बिंदुओं का अनुमति फरमान जारी किया है, वह अनुचित है तथा भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है, एवं राज्य की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है, तथा आज प्रदेश में अपने अधिकारों के लिए या राज्य के हित के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के लिए सरकार ने धरना पूर्व अनुमति की जो बाध्यता कर दी है, उससे सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर नजर आता है, वही धरना प्रदर्शन के दौरान जिले के अन्य नेताओं ने भी इस जेल भरो आंदोलन के संबंध में अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े, जिन्हें पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय होते हुए बीडीएम उद्यान के सामने प्रमुख मार्ग पर ही पुलिस की तगड़ी बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया

 

उसके बावजूद पार्टी के कार्यकर्ता बेरीकेटिंग को भी ध्वस्त करते हुए उसके ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए, बाद में सभी को बिसाहू दास महंत उद्यान के अंदर बनाए गए अस्थाई जेल में रखा गया तथा 16 मई को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के जेल भरो आंदोलन में हजारों की संख्या में जिले के 26 मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं का योगदान रहा तथा भीषण गर्मी के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में जेल भरो आंदोलन को लेकर भारी उत्साह देखा गया एवं जेल भरो आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी, तथा जिला मुख्यालय जांजगीर के प्रमुख मार्गों में जहां वेरीकेटिंग कर उसे भारी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था तो वहीं पूरे धरना स्थल एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *