दूल्हे की बारात निकलने से पहले ही पहुंचा जेल, पुरानी माशुका ने बिगाड़ा खेल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दूल्हे की बारात निकलने से पहले ही वह जेल पहुंच गया. दरअसल उसने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया था और दूसरी लड़की से शादी कर रहा था. जब उसकी प्रेमिका को इस बात की भनक लगी, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है. जलसो गांव का रहने वाला 26 वर्षीय चिरंजीवी वर्मा का प्रेम संबंध पिछले दो साल से रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से चल रहा था.

शिकायत के मुताबिक लड़की और युवक के बीच शारीरिक संबंध भी बने. इस बीच चिरंजीवी की शादी कहीं और लग गई और उसने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला ले लिया. बीते 10 मई को उसकी बारात जाने वाली थी. चिरंजीवी एक निजी कंपनी के स्टोर में काम करता है. बताया गया कि इस बात की जानकारी इसी बीच चिरंजीवी की प्रेमिका को लग गई. तब 10 मई को ही उसकी प्रेमिका पहले उस लड़की के घर गई, जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी. फिर उसे पूरे मामले की शिकायत रामपुर चौकी में की.

युवती ने होने वाली दुल्हन को बताया कि चिरंजीवी ने उसे शादी करने का वादा किया था. यही बात कहकर उसने मुझसे संबंध बनाया. अब शादी और कहीं कर रहा है. रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बतया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया. वहीं जिस लड़की से युवक की शादी होने वाली थी. उसने भी शादी से इनकार कर दिया.

इसके बाद मई को युवक की बारात नहीं जा सकी. लड़के ने अपने हाथ में मेंहदी भी लगा रखी थी. पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *