शूटिंग के बीच जख्मी हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा…वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द ही OTT डेब्यू करने वाले है। अभिनेता बहुत जल्द रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज में दिखाई देने वाले है, इसकी शूटिंग गोवा में चल रही है। शूटिंग के बीच सिद्धार्थ जख्मी हो चुके हैं। अभिनेता के हाथ पर चोट लग गई,  इसकी लुक फोटोज और वीडियो सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

फोटोज में सिद्धार्थ अपनी बांह पर लगी चोट के निशान दिखाते हुए  दिखाई दे रहे है। अभिनेता के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी नज़र आ रहे है। वीडियो में सिद्धार्थ एक्शन सीन करते दिखाई दे  रहे हैं, जिस बीच उन्हें चोट लग जाती है। इस तस्वीर और वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने पोस्ट किया है- ‘एक्शन हीरो का असली पसीना, असली खून के बराबर है! रोहित सर गोवा में कुछ शानदार एक्शन दृश्यों के लिए कैमरे संभाल रहे हैं।’ फैंस इस फोटो और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को अपना ध्यान रखने के लिए बोल रहे है।

वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो सिद्धार्थ ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू  कर लिया था। जिसके बाद अभिनेता ने कई हिट मूवी दी। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज के साथ सिद्धार्थ योद्धा और मिशन मजनू में भी दिखाई दिए। फैंस एक्टर की इन फिल्मों का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *