बचेली के विकास के लिए एन एम डी सी के उच्च अधिकारी के साथ बैला क्लब में बैठक

बचेली नगर पालिका के सदन में 8 मई को जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा ने एक विशेष बैठक आयोजन किया और पूरे बचेली के वार्डवार समस्या को सुना और इस दौरान सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को बुलाया गया था और उन्हें ये आदेशित किया गया की जनप्रतिनिधियों के कार्य को विशेष रुचि के साथ करे क्योंकि जनप्रतिनिधि जनहित के कार्य के लिए ही बोलते है,और इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने एन एम डी सी क्षेत्र के पार्षद के लिए एन एम डी सी के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए आदेशित किया गया जिसके कारण 13 मई दिन शुक्रवार को तय किया गया
13 मई को एसडीएम अरुण सोम के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे एनएमडीसी से मैनेजर पी के मजूमदार ,धर्मेंद्र आचार्य,शैलेंद्र सोनी,एम एम अग्रवाल,एम जेड अंसारी और जेरी जार्ज के साथ पालिका प्रशासन से सीएमओ आई एल पटेल और विष्णु मंडावी उस्पथित थे अध्यक्ष पूजा साव और उपाध्यक्ष उस्मान खान के साथ वार्ड पार्षद 11 बिना साहू वार्ड पार्षद 13 मनोज साहा वार्ड पार्षद 13 फिरोज़ नवाब वार्ड पार्षद 15 भानवती साहू और दमयंती साहू के साथ बैठक सम्पन्न हुआ इस बैठक में वार्ड पार्षद फिरोज़ नवाब ने सबसे ज्यादा मांग रखा और अपने वार्ड के अतिरिक्त सभी बचेली वासियों के लिए अपनी बाते रखी जिसमे अपोलो हॉस्पिटल के पर्ची को 10 करने के अलावा बचेली मटन मार्केट को दुर्गंध मुक्त के लिए सुझाव और एनएमडीसी प्रबंधन से सहयोग मांगा गया और सब्जी मार्केट में बंधे झिल्ली तलपत्री से छुटकारा के लिए ये सुझाव दिया की अगर निर्मित डोम के अंदर बने सीमेंट के स्ट्रक्चर को समतल कर दिया जाए और गायत्री मंदिर के आगे आने वाला रोड को समतलीकरण कर देने से इस समस्या का हल निकल सकता है और मार्केट के अंदर सुसज्जित पार्क की व्यव्स्था के साथ पोस्ट आफिस के बाजू वाले हैंडपंप में पार्षद द्वारा समर्सिबल पम्प लगाया जा चुका है केवल विद्युत व्यवस्था और टंकी लगाने से बाजारवासी और ग्रामीणों दोनो को लाभ मिलेगा,मार्केट क्षेत्र में कार पार्किंग की व्यवस्था शेड वाला की आवश्यकता है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *