संशोधित होकर पुनः जारी हुई 12वीं की स्टेट मेरिट सूची में स्थान बनाया शक्ति के चिराग अग्रवाल ने

शहर के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल का छात्र है चिराग, माध्यमिक शिक्षा मंडल की तकनीकी खराबी के चलते पुनः संशोधित हुई सूची में मिला प्रकाश को स्थान

अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य योगेश साहू ने दी शुभकामनाएं

शक्ति के श्याम मेडिकल के संचालक सदस्य प्रकाश अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल का सुपुत्र है चिराग

क्ति- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मई को 12वी एवं 10वी बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परीक्षा परिणामों तथा स्टेट टॉपर लिस्ट में जहां प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में घोषणा की गई तो वही घोषणा के चंद मिनटों के बाद ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह कहकर अपनी सूची को संशोधित कर दिया कि उसमें कुछ तकनीकी कारणों से त्रुटियां हो गई थी, तथा पहली सूची में जहां शक्ति शैक्षणिक जिले के 3 बच्चों ने अपना स्थान बनाया था तो वहीं बाद में पुनः संशोधित होकर जारी हुई मेरिट सूची में शक्ति शहर के प्रतिष्ठित अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के छात्र चिराग अग्रवाल पिता- प्रकाश अग्रवाल एवं माता श्रीमती संगीता अग्रवाल ने कक्षा 12वीं में 94.4% अंक अर्जित कर स्टेट टॉपर की सूची में नौवें स्थान पर अपना स्थान बनाया

तथा चिराग की इस उपलब्धि पर जहां अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य योगेश साहू ने उन्हें पूरे विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है, तो वहीं स्टेट टॉपर लिस्ट में स्थान बनाने वाले चिराग अग्रवाल के पिता प्रकाश अग्रवाल एवं माता संगीता अग्रवाल ने भी कहा है कि उनका सुपुत्र शुरू से ही काफी मेधावी एवं पढ़ने लिखने में होशियार था तथा उसने स्टेट की इस टॉपर लिस्ट में स्थान बनाया है, जिससे वे सभी प्रफुल्लित हैं एवं चिराग अग्रवाल ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा है कि आगे भी और अधिक पढ़ाई कर इस क्षेत्र का नाम करवाने करना चाहते हैं

वही शैक्षणिक जिला शक्ति के शिक्षा अधिकारियों ने भी चिराग की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है तो वही माध्यमिक शिक्षा मंडल की पुनः संशोधित होकर जारी हुई टॉपर सूची में शक्ति जिले के और भी बच्चों के स्थान बनाए जाने की खबर है, किंतु अधिकृत रूप से जानकारी नहीं है

उल्लेखित हो की शैक्षणिक जिले शक्ति में शिक्षा विभाग की सक्रियता एवं सजगता के चलते प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं की स्टेट टॉपर लिस्ट में बच्चे अपना स्थान बना रहे हैं, तथा इस वर्ष तो शैक्षणिक जिले शक्ति ने स्टेट टॉपर लिस्ट के मामले में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है, जिस तरह से बच्चों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है, उससे शैक्षणिक जिला शक्ति काफी गौरवान्वित हुआ है, एवं जानकारों की मानें तो शक्ति जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी सक्रियता के साथ शिक्षा के स्तर को एवं गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में काफी सकारात्मक पहल कर रहे हैं, वही शैक्षणिक जिले शक्ति में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे की पदस्थापना के बाद से भी निरंतर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की दिशा में पहल हो रही है, एवं शिक्षा अधिकारी ने निरंतर अपनी छापामार कार्रवाई से जहां शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया था, तो वहीं शिक्षा विभाग के लोग भी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी सजग होकर कार्य कर रहे हैं, वहीं इससे पूर्व भी जिला शिक्षा अधिकारियों ने जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने की दिशा में काफी सकारात्मक पहल की थी, किंतु अब आने वाले समय में यह जिला शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक तेजी से पूरे प्रदेश सहित राष्ट्र में अपना नाम रोशन करेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *