रायपुर। राजधानी से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद एक 12वीं कक्षा के छात्र ने घर के पहली मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
बता दें कि छात्र सहस्त्रांशु पांडे शांति नगर डंगनिया का रहने वाला था। बताया जाता है कि आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद सहस्त्रांशु को पता चला कि वह फेल हो गया है।
जिसके बाद उसने अपने घर के पहली मंजिल में जाकर छलांग लगा दिया। जिससे उसके सिर पर चोट आई और उसकी मौत हो गई। मामले में डीडीनगर थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।