रायपुर। सीजी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्डूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज दोपहर 12 बजे सीजी बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल हो चुके स्टूडेंट्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख पाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम वेबसाइट के साथ-साथ अन्य माध्यम से भी देख सकते हैं. अगर वेबसाइट पर रिजल्ट न देख पाएं तो एसएमएस के जरिए रिजल्ट अपने मोबाइल पर देख सकते हैं. सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3,80,027 छात्र शामिल हुए थे.