फिरोज़ नवाब ने बचेली के गौरव पथ में पहाड़ जैसे ब्रेकर का किया विरोध

बचेली – नगर में इन दिनों गौरव पथ पर बना स्पीड ब्रेकर लोगो के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है बता दे कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गौरवपथ पर बनाये गए स्पीड ब्रेकर बिना किसी माप ढंड के बनाया गया है जिससे कारण रोज हादसा हो रहा है इसके चलते कई लोग अपने हाथ पैर तुड़वा चुके हैं गई लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो चुके हैं फिर भी इस पर सुध लेने वाला कोई नही है स्पीड ब्रेकर में ना ही किसी प्रकार का कोई पेन्ट है ना ही कोई गतिरोधक बोर्ड है न कोई रेडियम लाइट और इसकी ऊंचाई इतनी है कि छोटे गाड़ियों के बॉडी तक ब्रेकर में टकरा रहे हैं जिससे चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है बता दे कि अधिकतर दुर्घटनाये रात में हो रही है क्यों कि गौरव पथ में लाईट नही जलती है

   

जिसके कारण रात में पूरी तरह अंधेरा होता है स्पीड ब्रेकर दिखाई नही देता है और रोज इससे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं । 8 मई को बचेली पालिका सदन में श्री दीपक सोनी कलेक्टर दंतेवाड़ा ने जनप्रतिनिधि के साथ बैठक में गौरव पथ में तत्काल विद्युत व्यवस्था को बहाल करने को कहा गया था इस बात को गंभीरता से लेने का आदेश भी दिया गया इसके विपरित अभी 5 दिन पर्यंत कोई भी सुधबुध नही
बचेली पालिका के पार्षद फिरोज़ नवाब ने कहा है की उचित मापदंड के अनुरूप ब्रेकर का निर्माण होना है बचेली में बनाया ब्रेकर कम पहाड़ जैसा प्रतीत हो रहा है इसमें गति नियंत्रक रेडियम पट्टी तत्काल प्रभाव से लगना है और स्ट्रीट विद्युत व्यवस्था अतिशीघ्र लगाने की मांग किया गया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *