बाल संरक्षण अधिकारों के संबंध में स्कूली बच्चों द्वारा आलेख, पेंटिंग, कविताओं एवं रचनाओं को अपनी पत्रिका में स्थान देगा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार आयोग

बाल अधिकार आयोग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखा पत्र,स्कूली बच्चों से प्रस्तावित पत्रिका हेतु पाती स्तंभ आमंत्रित करने के दिए निर्देश

सक्ति-छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की पत्रिका हेतु “बच्चों की पाती स्तम्भ आमंत्रित की गई है,ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल अधिकारों से संबंधित विविध विषयों पर एक नियमित पत्रिका का प्रकाशन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें बच्चों की पाती या अन्य नाम से एक ऐसा स्तम्भ प्रकाशित किया जायेगा, जिसमें बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में बच्चों द्वारा ही रचित कहानियाँ, आलेख, पेन्टिंग, कविताएँ आदि को शामिल किया जायेगा

ये रचनाएँ जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राप्त कर अवलोकन करते हुए अपने स्तर समुचित रचनाओं को आयोग को अग्रेषित करेंगे,चूँकि वर्तमान में शालाएं बंद है। अतः व्हाट्सएप्प/ई-मल/ टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यमों का उपयोग करते हुए दिनांक 26.05.2022 तक प्रतिभाशाली बच्चों की रचनाएँ आयोग को विशेष वाहक / स्पीड पोस्ट/ई-मेल cgseper@gmail.com पर प्रेषित किया जा सकता है

इसके उपरांत प्रतिमाह भी नियमित रूप से बच्चों की रचनाओं को आयोग द्वारा आमंत्रित किया गया है, जिससे उनकी रचनाओं को आयोग की पत्रिका में प्रकाशित किया जा सके,एवम आयोग ने सुलभ संदर्भ हेतु बाल अधिकारों से संबंधित पुस्तिका की प्रति भी जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित की है

बच्चे अपने अधिकारों के संबंध में जो कुछ भी सोचते हैं, उससे संबंधित रचनाएँ शिक्षा अधिकारी प्राप्त करके अग्रेषित करेंगे,आयोग ने कहा है कि आप बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने वाले इस महती कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य प्रदान करेंगे, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित कर सचिव प्रतीक खरे ने 12 मई 2022 को उपरोक्त पत्र जारी किया है

तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए कार्यालय ब्लाक नं. 11 प्लाट नं. 10/08, रायगढ़ बाड़ा, सिविल लाईन, रायपुर (छत्तीसगढ़) दूरभाष 0771-242009394,95 फैक्स: 0771-2420095 आयोग का टोल फ्री नं. 1800-233-0055 चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 ई-मेल cpscpcr@gmail.com, Web: www.cgseper.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *