नवनियुक्त नोडल अधिकारी गंगे एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आर एल पटेल ने करी जिला ओएसडी नूपुर राशि पन्ना से मुलाकात

नवीन शक्ति जिले के लिए कृषि विभाग के नोडल अधिकारी बनाए गए आर एन गंगे

शक्ति जिले में कृषि विभाग के जिला कार्यालय की स्थापना संबंधित समस्त कार्य देखेंगे गंगे

सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शक्ति को नवीन जिले का दर्जा देने के बाद जहां राजस्व की दृष्टि से ओएसडी के रूप में नूपुर राशि पन्ना को नियुक्त किया गया है, तो वहीं पुलिस ओएसडी के रूप में एम आर अहीरे की नियुक्ति की गई है,

तथा अब कृषि विभाग के भी नए नोडल अधिकारी के रूप में आर एन गंगे को दायित्व दिया गया है,तथा आर एन गंगे नवीन शक्ति जिले में कृषि विभाग के जिला कार्यालय की स्थापना से संबंधित समस्त कार्य देखेंगे एवं उनके द्वारा कृषि विभाग के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था एवं संसाधनों की व्यवस्था की पहल की जाएगी तथा नवीन कृषि जिला कार्यालय के लिए अस्थाई रूप से भवन के चयन हेतु भी पहल प्रारंभ कर दी गई है, साथ ही नवनियुक्त नोडल अधिकारी आर एन गंगे एवं कृषि विभाग शक्ति के वरिष्ठ कृषि अधिकारी आर एल पटेल ने शक्ति जिले के विशेष कर्तव्य स्थल अधिकारी ओएसडी नूपुर राशि पन्ना से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति में मुलाकात कर उन्हें कृषि विभाग के नवीन जिला कार्यालय संबंधित समस्त जानकारी दी

तथा इस दौरान नवीन जिले के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ओएसडी नूपुर राशि पन्ना द्वारा कृषि विभाग के नोडल अधिकारी गंगे को कृषि विभाग से संबंधित समस्त रिकॉर्ड एवं दस्तावेज जांजगीर-चांपा जिले से अलग करने हेतु आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए

एवं इस दौरान आर एन गंगे एवं कृषि अधिकारी पटेल ने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नूपुर राशि पन्ना को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन तथा स्वागत भी किया साथ ही उन्हें बताया कि कृषि विभाग से संबंधित जिला कार्यालय की स्थापना को लेकर शासन द्वारा निर्देशित समस्त कार्यों का वे पूरी सजगता के साथ निर्वहन करेंगे एवं अपने उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में समय-समय पर समस्त कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराएंगे,उल्लेखित हो कि शक्ति नवीन जिले में कृषि विभाग द्वारा अपने नए ओएसडी नोडल अधिकारी की नियुक्ति से जहां कृषि कार्यालय की स्थापना से संबंधित समस्त कार्यों में भी गति आएगी तो वही आने वाले दिनों में क्षेत्र के कृषकों को अपने कृषि संबंधी कार्य के लिए जांजगीर चांपा जाने की आवश्यकता नहीं होगी वही कृषि विभाग के शक्ति जिले के नोडल अधिकारी बनाए जाने पर आर एन गगे को विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *