बूथ कमेटी कंग्रेस को करेगी और मजबूत

किरन्दुल-कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अपने अपने प्रभार वाले जिले में जाकर कांग्रेस संगठन में जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के जिला स्तर के कार्यो का अवलोकन कर रहें है,संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार सभी जिले में डिस्टिक रिटर्निग ऑफिसर बना कर भेज रही है।दंतेवाड़ा जिले के लिए डीआरओ पार्टी के द्वारा बैदनाथ को बनाया गया है।शुक्रवार को डीआरओ के द्वारा दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस के सभी ब्लाक अध्यक्ष बूथ कमेटी अध्यक्षों की बैठक ली,डीआरओ ने कहा संगठन चुनाव को लेकर मुझे दंतेवाड़ा का प्रभारी बनाया गया है,दंतेवाड़ा में कांग्रेस का संगठन मजबूत है,बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक दंतेवाड़ा में कांग्रेस मजबूत है,दंतेवाड़ा के जैसे ही कांग्रेस पार्टी के सभी जिले में कार्य करना चाहिए,यंहा बूथ कमेटी को लेकर अच्छा काम हुआ है, आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत संगठन का पार्टी को फायदा मिलेगा।
डीआरओ की बैठक में दंतेवाड़ा जिले के कंग्रेस के दंतेवाड़ा, गीदम,कुआकोंडा ,कटेकल्याण ,बारसूर ब्लाक अध्यक्षों से भी डीआरओ ने संगठन चुनाव को लेकर चर्चा की।

डीआरओ द्वारा ली गई बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम,पादप बोर्ड उपाध्यछ छबिन्द्र कर्मा,जिला पंचायत अध्यछ तूलिका कर्मा,जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा,वीरेंद्र गुप्ता,रितेश जैन किरन्दुल मृणाल राय,भास्कर राठौर,जेपी मरकाम,राजू भास्कर,सावन नाग सहित कांग्रेस के जिला ब्लाक बूथ कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे, सभी ने डीआरओ के सामने अपनी बातें भी रखी और दंतेवाड़ा में पार्टी के संगठन के मजबूती की बात दंतेवाड़ा पहुचे डीआरओ के सामने कही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *