जन समस्या निवारण शिविर को औपचारिकता न बनाये -गगन जयपुरिया

जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया शामिल हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न जन समस्या निवारण शिविरों में

गगन ने कहा– जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में हो रहा शिविरों का सफल आयोजन 
सक्ति– 10 मई को बम्हनीडीह जनपद के ग्राम बिर्रा और 06 मई के बाद दुबारा 11 मई को बम्हनीडीह मुख्यालय में  जन समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ,ज्ञात हो की पुरे प्रदेश के साथ – साथ जिले में आम जनता के साथ परस्पर संवाद स्थापित करने सहित उनकी मांग एवं समस्याओं के निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले  में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बम्हनीडीह  ब्लाक अंतर्गत ग्राम बम्हनीडीह एवं बिर्रा में आयोजित ब्लाक स्तरीय समाधान शिविर के दौरान मुख्य अतिथि सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया , तहसीलदार, सीईओ जनपद सहित जिले  में संचालित समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी मांग एवं समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए आवश्यक पहल किया। दोनों समाधान शिविर में कुल 376 प्राप्त आवेदन पत्रों में 68 प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। वहीं शेष 308 प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंन्धित विभागों  को सूचित किया जायेगा

इस मौके पर मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया ने ग्रामीणों को समाधान शिविर से लाभान्वित होने का आग्रह करते हुए कहा कि कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,शिविर में सभी विभागों के अधिकारी और मैदानी अमले मौजूद हैं। ग्रामीण जन अपनी तथा अपने गांव की जरूरत, मांग एवं समस्याओं के बारे में अवगत करा सकते हैं, जिसे यथासंभव निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा की शिविर को औपचारिकता न बनाये और ग्रामीणों की जो भी समस्याएं है उसे तत्परता के साथ निराकरण  करे I आम जन विभागों के चक्कर काटने के बाद परेशान होकर शिविर में बहुत आस लेकर आता  है उसे निराशा नहीं होनी चाहिए

 

उसकी समस्या तुरन्त हल होनी चाहिए I निवारण  शिविर में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभान्वित होने का आग्रह किया। तहसीलदार आस्था चंद्राकर एवं प्रियंका चन्द्रा  ने नामांतरण-बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व मामले के निराकरण सहित किसान पुस्तिका प्रदाय की जानकारी देते हुए कहा कि भूमि स्वामियों को ऐसे राजस्व प्रकरणों के निपटारा के लिए आगे होना पडे़गा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए नक्शा, खसरा, बी-वन, सहित अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। ऐसे दस्तावेजों के लिए जन सुविधा केन्द्रों एवं लोक सेवा केन्द्रों में संपर्क कर सकते हैं। जनपद सीईओ उरैती ने  ग्रामीणों को पेयजल, बिजली आदि मूलभूत जरूरतों के बारे में अवगत कराये जाने का आग्रह करते हुए इस दिशा में त्वरित पहल करने आश्वस्त किया।  इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श सहित निःशुल्क औषधि प्रदान किया गया।

इस मौके पर ग़ुलाबुद्दीन खान , बावराम जायसवाल, रामराज्य पांडेय, विशाल सिसोदिया, बालू जायसवाल एवं क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारियों सहित नोडल अधिकारी चन्द्रा , नोडल अधिकारी वाई. के. यदु , आर. आई. वर्षा गोस्वामी, बीइओ बंजारे,बेहार , धन्य कुमार पांडेय तथा विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी, मैदानी अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *