सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों को कुचलती चली गई तेज रफ़्तार कार, 6 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशे में धुत 2 रईसजादों ने लगभग आधा दर्जन लोगों को कार से रौंद दिया. स्पीड इतनी तेज थी कि होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदते-घसीटते हुए कार एक शौचालय से टकराकर रुकी. मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालकों को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी. इस हादसे में जख्मी एक शख्स ही हालत नाजुक है, जबकि अन्य सभी को अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, थाना हजरतगंज क्षेत्र के डालीबाग में रहने वाले गणेश गुप्ता राणा प्रताप चौराहे के पास फुटपाथ पर होटल संचालित करते हैं. देर रात में वह ग्राहकों को खाना खिला रहे थे. उसी दौरान बेकाबू कार ने सबसे पहले रिक्शा ड्राइवर को टक्कर मारी. उसके बाद पास में खड़ी स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए गाड़ी शौचालय की दीवार में जा घुसी. टक्कर लगने के बाद भीड़ ने आरोपी कार चालकों को पकड़ लिया और उन्हें पीट डाला. हालंकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों को अरेस्ट कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

इस भयानक हादसे में शिवम, गणेश, दिलीप, समेट अन्य 3 लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जबकि एक की हालत नाजुक है. पुलिस ने आरोपी नशे में धुत आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *