रायपुर एयरपोर्ट पर खतरनाक हादसा, 2 पायलटों की हुई मौत, CM ने जताया दुःख

रायपुर:  रायपुर हवाईअड्डे पर बड़ी दुर्घटना हो गई है। एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। इस दुर्घटना में 2 पायलट की मौत हो चुकी है। ये क्रैश लैंडिंग क्यों हुई, इसकी क्या वजह रही, ये अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है। क्रैश के बाद हवाईअड्डे पर अफरातफरी मच गई। कहा जा रहा है कि क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई थी जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल जाते वक़्त दम तोड़ दिया।

वही क्रैश में स्टेट हेलीकॉप्टर पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है। कहा जा रहा है कि, ये दुर्घटना टेस्टिंग के चलते हुई है। प्लेन क्रैश मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि ‘अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद खबर प्राप्त हुई है। इस दुखद दुर्घटना में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा तथा कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया’। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।

वही अब टेस्टिंग के चलते किन वजहों से हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई, ये जांच का विषय है। वही घटनास्थल से जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। लैंडिंग इतनी भयंकर रही कि एक पायलट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, दूसरे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश हुई, मगर उसे भी नहीं बचाया जा सका। डेड बॉडी का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *