मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले समस्त नर्स भाईयों एवं बहनों को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना अस्पताल एवं शासकीय 30 बिस्तर अस्पताल किरंदुल में जाकर यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश पत्र पढ़ कर सहृदय बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही साथ यूनियन की ओर से सभी नर्स को एक एक पेन देकर सम्मानित किया गया।

कोविड-19 संक्रमण काल में स्वास्थ्य रक्षा के हित में चिकित्सक, नर्स एवं पैरामेडिकल की टीम से अतुलनीय अमूल्य सेवा पूरे मानव समाज को प्राप्त हुआ जिसके लिए यूनियन ने दिल से सभी को बहुत बहुत साधुवाद दिया। विदित हो कि माडर्न नर्सिंग के संस्थापक फेलोरिंस नाइटिंगेल का के जन्मदिन को इंटरनेशनल नर्सेस डे के रूप में मनाया जाता है। उनके सम्मान में वर्ष 1974 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की घोषणा कर दी गई, तब से प्रति वर्ष समूचे विश्व मे अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर एमएमडब्ल्यू यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश रथ, रवीश तिवारी, मनीष गुप्ता, दिलीप राणा उपस्थित थे।