अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के सदस्यों के साथ होगी संगठन प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक
आगामी भविष्य में चंद्रपुर शहर में समाज द्वारा वृद्ध आश्रम,स्कूल, छात्रावास,सार्वजनिक धर्मशाला या अन्य किसी सार्वजनिक उपक्रम की स्थापना के संबंध में बनेगी कार्य योजना
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारी/ सदस्यों का प्रवास 15 मई दिन- रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के अंतिम छोर में मां चंद्रहासिनी देवी की नगरी चंद्रपुर में हो रहा है, तथा सुबह 10:30 बजे रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारी चंद्रपुर पहुंचेंगे, जहां अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के अग्र बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी
उल्लेखित हो कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की 17 अप्रैल को बिलासपुर में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परीक्षेत्र के संरक्षक रामअवतार अग्रवाल रामू भैया ने प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा की जा रही चर्चाओं के अनुरूप चंद्रपुर शहर में संगठन द्वारा आवश्यकतानुसार वृद्ध आश्रम, स्कूल, छात्रावास की कार्य योजना बनाकर उसे प्रारंभ करने का प्रस्ताव दिया था, तथा इस प्रस्ताव पर प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कोर समिति ने तत्काल निर्णय लेते हुए 15 मई का अपना यह प्रवास चंद्रपुर में तय किया है, तथा 15 मई को प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परीक्षेत्र के सभी सदस्य मिलकर आगामी भविष्य को देखते हुए आवश्यकतानुसार उपलब्ध भवन में किस प्रयोजन हेतु यह उपयुक्त एवं उपयोगी रहेगा इस पर विचार मंथन कर निर्णय लेंगे

तथा श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परीक्षेत्र के सभी पदाधिकारी/सदस्यों द्वारा प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सदस्यों के चंद्रपुर प्रवास को लेकर वृहद रूप से कार्यक्रम भी तय किए गए हैं, एवं सर्वप्रथम सुबह 10:30 बजे पदाधिकारियों के आगमन के साथ ही 11:30 बजे तक स्वल्पाहार का कार्यक्रम, 11:30 बजे चंद्रपुर स्थित गायत्री मंदिर प्रस्थान, वहां से सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल एवं छात्रावास का अवलोकन तथा इस अवलोकन अवधि के दौरान सभी पदाधिकारी/ सदस्यों के लिए ठंडे पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था,दोपहर 12:30 बजे सारथी मोहल्ला चंद्रपुर से भारत माता चौक होते हुए मां चंद्रहासिनी देवी की पैदल पद यात्रा के रूप में पैदल पहुंच मंदिर दर्शन,दोपहर 1:30 बजे मां चंद्रहासिनी देवी को खीर का भोग -प्रसाद कार्यक्रम, दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद ग्रहण, दोपहर 2:30 से 3:00 तक श्री अग्रसेन भवन चंद्रपुर में विश्राम,दोपहर 3:15 बजे से अग्रसेन भवन चंद्रपुर के मीटिंग हॉल में चर्चा /परिचर्चा का कार्यक्रम, शाम 4:30 बजे चंद्रपुर में निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर का भ्रमण करते हुए शाम 5:00 बजे श्री चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर आगमन, शाम 6:30 बजे श्री चंद्रहासिनी विद्यापीठ में हाई टी का कार्यक्रम, हाई टी पश्चात राष्ट्रपति से सम्मानित योगिता हैंडलूम शाप का भ्रमण कार्यक्रम होगा
तथा 15 मई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारी/ सदस्यों के चंद्रपुर प्रवास को लेकर अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परीक्षेत्र के सभी पदाधिकारी/ सदस्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं,साथ ही संगठन के पदाधिकारी/सदस्यों के साथ ही जांजगीर-चांपा,सक्ति, रायगढ़,सारंगढ़ जिले के भी विभिन्न स्थानों से अग्रवाल सभाओं के प्रमुख जनों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है
तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने भी अपने सभी प्रदेश के विभिन्न शहरों में निवासरत पदाधिकारी/ सदस्यों एवं महिला तथा युवा विंग के भी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 15 मई को आवश्यक रूप से सुबह 10:30 बजे अग्रसेन भवन चंद्रपुर में पहुंचे ताकि संगठन द्वारा प्रस्तावित आगामी भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं निर्णय लिया जा सके