केंद्रीय रेलमंत्री अश्विन वैष्णव का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

रायपुर। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विन वैष्णव का 14 मई को कोरबा और अंबिकापुर प्रवास का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया है। वे यहां प्रस्तावित कार्यक्रम में आनलाइन माध्यम से शामिल होंगे। रेलमंत्री का दिल्ली में अचानक किसी कार्यक्रम के चलते छत्तीसगढ़ के कोरबा—अंबिकापुर प्रवास का कार्यक्रम रद होन की बात कही जा रही है। इस आशय की जानकारी रेल जोन मुख्यालय में पहुुंच गई है। सूत्रों के अनुसार अब छत्तीसगढ़ का दौरा बाद में तय किया जाएगा। ज्ञात हो कि केंद्रीय रेलमंत्री अश्विन वैष्णव अंबिकापुर में एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले थे वहीं कोयला लोडिंग को लेकर अंबिकापुर सहित कोरबा पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके बाद वे बिलासपुर होते विशेष ट्रेन से रायपुर पहुंचने वाले थे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *