दिल्ली से लौट रहे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार पलटी, खाई में गिरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। देश की राजधानी दिल्ली से बरेली लौट रहे यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे की कार झुमका चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, इस हादसे में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बाल बाल बच गए। जबकि ड्राइवर को मामूली चोट आई हैं।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और आंवला विधानसभा सीट से MLA धर्मपाल सिंह के बेटे एवं मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय के साथ नोएडा से अपनी कार से आ रहे थे। जैसी ही उनकी कार परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से आगे निकली। इसी दौरान उनकी कार बजरी पर फिसल गई। लग्जरी कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

राहगीरों को घटना का पता चला, तो उन्होंने दोनों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद मिनी बाईपास पर रहने वाले मित्र सर्वेश ठाकुर को घटना के बारे में सूचना दी गई। सर्वेश ने अपने मित्रों के साथ पहुंचे। दोनों को साथ लेकर शहर लेकर आए। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट लगी है। जबकि वह दोनों लोग सकुशल घर पहुंच गये। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ी बाहर निकाला।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *