चौकी-दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम छ.ग.
प्रार्थी राजेश पिता सोनू रामभास्कर उम्र 24 साल साकिन कंवलपुर चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम में दिनांक 05/04/22 को चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 04/04/22 को दामापुर सप्ताहिक बाजार आया था समान खरीद रहा था कि इनके जेब से एक नग मोबाईल मॉडल सी 20 वाई रियल मी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और कायमी के पश्चात वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया कि पुलिस अधीक्षक डॉ0 लाल उमेंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मनीषा ठाकुर रावटे, एसडीओपी पंडरिया नरेन्द्र बेंताल के मार्ग दर्शन में मोबाईल का पतासाजी करते रहा कि आज दिनांक 11/05/22 को जरिये मूखबीर से सूचना मिली की उक्त चोरी गई मोबाईल को ट्रांसपोर्ट नगर कवर्धा में एक व्यक्ति मोबाईल को बेचने ग्रहक ढूढ रहा था कि सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ जाकर रेड कार्यवाही किया और आरोपी गनपत उर्फ भोला सांवरा पिता कुमार सांवरा उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 17 मिनीमाता चौक कवर्धा थाना कवर्धा से उक्त मोबाईल को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 11/05/22 को गिर0 कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी दामापुर सउनि0 रघुवंश पाटिल, प्र0आर0 355 रघुनंदन चंद्रंवशी आर0 493 हिरेश सिंह, सै0 75 खगेश्वर साहू, का सराहनीय योगदान रहा ।