बोड़ला:– विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं लोकप्रिय विधायक मोहम्मद अकबर जी के मंशानुरूप लोगो की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शासन स्तर पर जनता की समस्याओं को समाधान करने जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में नगर पंचायत बोड़ला में विकास खण्ड स्तरीय जन चौपाल का आयोजन माध्यमिक शाला भवन बोड़ला में किया गया । जहाँ सभी आम जनों के द्वारा अपने समस्याओं के बारे में आवेदन किया गया । उक्त शिविर में नगर की मुखिया नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू जी ने भी शिरकत की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को तत्काल आवेदन का निराकरण करने की बात कही । साहू जी ने जन चौपाल में आम जनों को प्रदत सेवा की जानकारी भी ली । उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये कांग्रेस की सरकार राज्य के लोगो की सेवा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है । चौपाल में चाहे राशनकार्ड हो, चाहे , आवास निर्माण, जमीन पट्टा, पानी- बिजली की समस्या हो , चाहे निराश्रित हो और अन्य सभी समस्याओं का समाधान हम जन चौपाल के माध्यम से कर रहे है । जिसमे आपकी समस्याओं को जानने का अवसर हम सभी को मिल रहा है । आप का जो भी समस्या हो आप आवेदन दीजिये ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उन समस्याओं का तत्काल समाधान कराकर आपको शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधे लाभ पहुँचाएगी । उक्त शिविर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू, अर्जुन पटेल सभापति, ओम प्रकाश शर्मा सभापति, परेटन धुर्वे सभापति, संतोषी साहू पार्षद, विसर्जन धुर्वे पार्षद, पूरन मानिकपुरी पार्षद प्रतिनिधि, भरत गुप्ता पार्षद, दयाराम खुसरो पार्षद, हरिप्रसाद बंजारे पार्षद, राजेंद्र खरे पार्षद प्रतिनिधि, विजय पाटिल पार्षद, लव निर्मलकर पार्षद प्रतिनिधि, तुलसीराम पटेल, छवि वर्मा , राजेंद्र सत्यवंशी, सुखनंदन निर्मलकर, रमेश यादव, राकेश यादव, बंटी खान एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नगर पंचायत परिवार एवं SDM , तहसीलदार एवं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।