मोर को अपने हाथों से दाना खिलाती हुई नज़र आई शहनाज़ गिल

अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल बीते बहुत दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन चुकी है । कभी एयरपोर्ट पर स्पॉट होना तो कभी ब्रह्मकुमारीज के इवेंट में स्पीच.. शहनाज अपने हर अंदाज से फैंस का दिल भी जीत चुकी है। इसी बीच बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट का अनसीन वीडियो वायरल होने लगा है, इसमें वह मोर को कभी दाने खिलाती तो कभी उसके साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।

वीडियो में आप भी साफ़ देख सकते है कि पंख फैलाकर नाच रहे मोर को देख शहनाज बहुत खुश होती है और बाद में खुद भी अपना बाहें फैलाकर डांस करने लग जाती हैं। जिसके साथ साथ भी शहनाज का एक और वीडियो भी देखने के लिए मिलने लगा है, इसमें वह मोर का अपने हाथों से दाना खिलाती हुई नज़र आ रही है।

इस बीच अभिनेत्री के चेहरे पर खुशी खूब झलक रही है। फैंस मिस गिल के इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ भी करने में लगे हुए है।  ख़बरों की माने तो हाल ही में शहनाज गिल गुरूग्राम में ब्रह्मकुमारी के एक इवेंट में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने प्यार, अटेचमेंट और अपनी आपबीती को लेकर ढेर सारी बातें भी करती हुई दिखाई दी थी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *