सक्ति के गिरिराज रैन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल के पूज्य मामाजी थे ओम प्रकाश
सक्ति-उड़ीसा राज्य के बाबा श्याम की नगरी भटली शहर की प्रतिष्ठित प्रकाश साईकल स्टोर्स के संचालक, वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी, ओम प्रकाश अग्रवाल का 9 मई 2022 को 75 वर्ष की उम्र में उपचार के दौरान उड़ीसा प्रदेश की राजधानी भुनेश्वर के केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया
ओमप्रकाश अग्रवाल को ह्रदय संबंधी उपचार के लिए विगत दिनों 28 अप्रैल को केयर हॉस्पिटल भुवनेश्वर में भर्ती करवाया गया था, तथा डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए दो बार बाईपास सर्जरी भी की, किंतु इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, ओमप्रकाश अग्रवाल की मृतदेह को भुनेश्वर से भटली उनके निवास स्थल लाया गया, जहां 10 मई 2022 को सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भटली मंडल के नेताओं ने उपस्थित होकर उन्हें पार्टी का झंडा ओढ़ाकर सम्मान कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी, तथा उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
उल्लेखित हो की ओमप्रकाश अग्रवाल अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद शक्ति शाखा के सचिव एवं शक्ति के प्रतिष्ठित गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर एवं पंकज अग्रवाल पिंटू के पूज्य मामा जी थे, उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,तथा ओमप्रकाश अग्रवाल अपने पीछे 02 पुत्र,02 पुत्री, नाती-पोतों सहित भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए

ओमप्रकाश अग्रवाल उड़ीसा प्रदेश में अपने प्रखर व्यक्तित्व एवं ओजस्वी वक्ता के रूप में काफी प्रसिद्ध थे, एवं वे समाजसेवी के रूप में भी निरंतर प्रदेश सहित देश के विभिन्न स्थानों में निरंतर प्रवास करते थे, तथा सदैव लोगों को प्रेरणा भी देते थे, एवं भुनेश्वर के अस्पताल में उपचार हेतु उन्हें भर्ती करने के पूर्व उनकी उम्र को देखते हुए अनेकों लोगों ने उन्हें सर्जरी नहीं करवाने की भी सलाह दी थी, किंतु उन्हें जीवन में कुछ और अच्छा करने की इच्छा के चलते उन्होंने चिकित्सकों को कहा कि वे इस उम्र के बावजूद अपनी बाईपास सर्जरी करवाना चाहते हैं, तथा वह इस हेतु तैयार हैं
भारतीय जनता पार्टी भटली मंडल ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है, तथा शक्ति शहर के लोगो ने भी ओमप्रकाश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है, वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है