मानवता की मिसाल बनें सोमेश पटेल, बच्ची के दिल का कराया सफल ऑपरेशन.

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सोमेश पटेल ने एक नन्ही बच्ची के दिल का सफल ऑपरेशन करवाकर मानवता की मिसाल पेश की है। पिछले दिनों सुबह-सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आया कि बैकुंठपुर की एक नन्ही बच्ची के दिल में छेद है। आपकी मदद चाहिए। दिल में छेद और मदद की दरकार जैसे शब्द ने सोमोश पटेल को झकझोर कर रख दिया।

सोमेश पटेल ने बच्ची के पिता को तुरंत रायपुर न सिर्फ बुलाया। बल्कि स्वयं स्टेशन लेने भी गए और अस्पताल में लेकर गए। लगातार दो माह तक जांच और इलाज करवाया। फिर ऑपरेशन का डेट दिलवाया और बच्ची का सफल ऑपरेशन हो गया। बच्ची स्वस्थ एवं सुरक्षित तरीके से अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सोमेश पटेल की इस सहयोग, मिल गई। बैकुंठपुर नहीं बल्कि पूरे कोरिया जिले में सोमेश पटेल के इस सहयोग समर्पण व सेवा की चर्चा है।

सोमेश पटेल ने कहा कि अगर आप संवेदनशील हृदय के व्यक्ति हैं तो किसी दूसरे की परेशानी को आप अपनी परेशान मानेंगे। जैसे मैंने उस बच्ची के पिता से बात किया। मैंने अपने आप को रोक नहीं पाया। ईश्वर ने जीतनी शक्ति दी हमने किया। बच्ची के सफल ऑपरेशन में ईश्वर का बड़ा योगदान है। चिकित्सक का पूर्ण सहयोग रहा है। मैं तो मात्र एक माध्यम बना। वैसे मुझे काफी आत्मीय खुशी हुई। बच्ची से मिला। सोमेश पटेल कोरोना काल में भी   बिना अपनी जान की परवाह किए सैकड़ों

जिन्दगीइया बचाई है..

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *