देश के प्रतिष्ठित एजुकेशनल संस्थान क्रिएटिविटी कैफे मैसूर कर्नाटक द्वारा 15 मई से 23 मई तक अपनी स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर होगा विशेष समर ऑनलाइन आयोजन

संस्था की डायरेक्टर उषा केडिया के नेतृत्व में 7 वर्ष से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए होंगे घर बैठे ही कार्यक्रम

क्रिएटिविटी कैफे के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़कर अपने बच्चों को बना सकते हैं और अधिक टैलेंटेड

सक्ति-भारत देश में विगत 7 वर्षों से निरंतर बच्चों के शैक्षणिक क्षेत्र में उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर का क्रिएटिविटी कैफे अपनी स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर आगामी 15 मई 2022 से 23 मई 2022 तक ऑनलाइन 7 वर्ष से 18 वर्ष तक के स्कूली बच्चों के लिए विशेष समर कंपटीशन आयोजित करने जा रहा है

तथा क्रिएटिविटी कैफे मैसूर की डायरेक्टर  उषा केडिया के अनुसार इस समर कंपटीशन में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट के नए-नए टॉपिक दिए जाएंगे तथा बच्चों को दिए गए टॉपिक के अनुसार उन्हें स्वयं वर्क करना होगा, तथा क्रिएटिविटी कैफे का अपना व्हाट्सएप ग्रुप स्थापित किए गया हैं, जिसके माध्यम से संबंधित उम्र के बच्चे या उनके अभिभावक इस ग्रुप के माध्यम से जुड़कर प्रतिदिन की जानकारी प्राप्त कर उसी ग्रुप में ही अपने बच्चों की प्रविष्टियों को प्रेषित कर सकते हैं, साथ ही बच्चों द्वारा दी जाने वाली प्रविष्टियों पर प्रतिदिन के हिसाब से उन्हें नंबर भी प्रदान किए जाएंगे साथ ही अंत में पूरे समर कैंप अवधि के दौरान सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्तर के बच्चों को क्रिएटिविटी कैफे की तरफ से गोल्ड,सिल्वर एवं कांस्य मेडल तथा डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा

संस्था की डायरेक्टर उषा केडिया ने बताया कि इस कंपटीशन में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों के अलावा अन्य सभी पार्टिसिपेंट करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा तथा जो भी बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह क्रिएटिविटी कैफे की लिंक के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

साथ ही अधिक जानकारी के लिए उषा जैन केडिया डायरेक्टर क्रिएटिविटी कैफे मैसूर कर्नाटक के मोबाइल नंबर- 9972390644 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, एवं व्हाट्सअप ग्रुप हेतु लिंक–https:chat.whatsapp.comDHJMZTQG5ZG3CTP5vawZpW मैं जाकर व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

उल्लेखित हो कि क्रिएटिविटी कैफे कर्नाटक के मैसूर की प्रतिष्ठित एजुकेशनल एवं आर्ट संस्था है,तथा इस संस्था ने कोविड-19 काल में भी पूरे देश भर में ऑनलाइन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है, तथा क्रिएटिव कैफे की डायरेक्टर उषा केडिया के मार्गदर्शन में यह संस्था निरंतर बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए काम कर रही है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *