बारातियों पर मधुमक्खियों का हमला, हो गया भगदड़ जैसा माहौल

धमतरी। ग्राम डोकाल में बरातियों को मधुमक्खियों के झुंड ने डंक मारा। मधुमक्खियों के डंक से घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजे की तेज आवाज से मधुमक्खियां बेकाबू हो गई। छह मई को नगरी ब्लाक के ग्राम डोकाल में पालवाड़ी से बरात आई हुई थी। बरातियों को गांव के पंचायत भवन के पास ठहराया गया था। बरात का स्वागत कर विवाह स्थल तक ले जा रहे थे। बराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। बीच-बीच में पटाखे भी फोड़ जा रहे थे। तेज आवाज और धुआं के कारण पेड़ के कई छत्तों की मधुमक्खियां बेकाबू हो गईं। एक साथ मधुमक्खियों ने बरातियों पर हमला कर दिया।
इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसे जहां जगह मिली छिपने लगा। आसपास के घरों में घुसकर लोगों ने जान बचाई। दूल्हे ने एक घर में घुसकर दरवाजा बंद कर खुद को सुरक्षित किया। मधुमक्खियों के हमले में बराती ग्राम फागुनदाह निवासी लखन साहू, ग्राम डोकाल के कृपाराम और राजेंद्र सूर्यवंशी सहित चार लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य लोगों को मधुमक्खियों के डंक से हल्की चोटें आई है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *