मदर्स डे पर ऋतिक ने माँ से सीखे योगासन, शेयर की तस्वीरें

आप सभी जानते ही होंगे मई के दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे मनाया गया। ऐसे में इस खास मौके पर हर शख्स अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करता नजर आया और इसी लिस्ट में शामिल रहे बॉलीवुड के सितारे। इस लिस्ट में एक नाम रहा ऋतिक रोशन का। जी दरअसल ऋतिक ने अलग अंदाज में अपनी मां को मदर्स डे विश किया है। आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज जो लोगों का दिल जीत रहीं हैं। जी दरअसल, ऋतिक की तरह ही उनकी मां पिंकी रोशन भी फिटनेस फ्रीक हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह काफी फिट रहती हैं और अपनी फिटनेस से सभी का दिल जीत लेती हैं।

आपने देखा होगा सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें देखकर लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। इन सभी के बीच ऋतिक ने भी अपनी मां के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी मां के साथ योग करती हुई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्टर की माँ के साथ गहरी बॉन्डिंग नजर आ रही है। जी दरअसल इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मदर्स डे पर आप सभी के कुछ मम्मा मोमेंट साझा कर रहा हूं। मैं उन्हें एक फिल्म के लिए ले गया था जो उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आई। इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ योगासन सिखाए जिससे मैं बहुत खुश हूं। मां वास्तव में ताकत के बारे में बहुत सारी अच्छी चीजें जानती हैं।

सभी को हैप्पी मदर्स डे लव यू मां।’ इस समय ऋतिक का यह पोस्ट फैंस के दिलों को छू रहा है और वह अब तक कमेंट कर रहे हैं। वैसे काम के बारे में बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। जी हाँ और इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान दिखाई देंगे। इसके अलावा वह जल्द ही फाइटर फिल्म में भी दिखाई देंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *