छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित 50 नए स्कूलों में शक्ति का भी विद्यालय है शामिल, नवीन शक्ति जिले की ओएसडी ने किया स्टेशन पारा के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
सक्ति- शासकीय हाईस्कूल स्टेशन पारा शक्ति का नवीन शक्ति जिला विशेष कर्तव्य पालन अधिकारी ओएसडी नूपुर राशि पन्ना आईएएस के द्वारा स्थल चयन हेतु निरीक्षण किया गया,विदित हो कि शासकीय हाईस्कूल स्टेशन पारा शक्ति का चयन 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम खोले जाने वाले विद्यालय के लिए हुआ है,हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु आम जनों की उत्सुकता और लोकप्रियता को देखते हुए 50 नए विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के खोले जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत शासकीय हाईस्कूल स्टेशन पारा सक्ति का भी चयन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए हुआ है, इसी तारतम्य में जिले की विशेष कर्तव्य पालन अधिकारी पन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति बीएल खरे के साथ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, संस्था के प्राचार्य बी के साहू, व्याख्याता देवाशीष बनर्जी, सुरेश जायसवाल अशोक चौहान, धनंजय केवट ,आई खलखो व मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक केरकेट्टा के द्वारा स्कूल स्थल चयन हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही साथ भावी स्कूल के लिए शासन की क्या योजनाएं हैं, और शिक्षक को क्या-क्या करना है ,शिक्षक के क्या कर्तव्य हैं, इस संबंध में ओएसडी मैडम के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया साथ ही साथ संस्था में जितनी भी पुरानी बिल्डिंग /जीर्ण शीर्ण भवन है उनको शाला प्रबंधन समिति की बैठक करके, डिस्मेंटल, तोड़ने का प्रस्ताव करने को भी कहा गया जिससे कि भविष्य में नवीन स्कूल का निर्माण बाधा विहीन और सुंदर डिजाइन से तैयार हो सके

संस्था के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा शासन के द्वारा उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने की पहल को बहुत ही अच्छा कदम बताया, साथ ही साथ उन्होंने ओएसडी मैडम के समक्ष हिंदी माध्यम विद्यालय को भी बिना बंद किए संचालित करने के संबंध में चर्चा किया,उनके द्वारा शहर में अब शेष हिंदी माध्यम में केवल कन्या शाला ही होने के कारण स्टेशन पारा स्कूल में हिंदी माध्यम संचालित होना अति आवश्यक बताया, जिस पर ओएसडी मैडम के द्वारा उनकी बात शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया