मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सीरियल क्योंकि ‘सास भी कभी बहू से’ अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मौनी रॉय आज टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपने कातिलाना लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर फोटोज की एक पूरी सीरिज शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक दिलकश तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में जहां मौनी आंखों पर चश्मा लगाए और लैपटॉप पर काम करते हुए काफी मासूम लगीं तो वही दूसरी तस्वीर में मौनी रॉय बिकिनी पहने हुए समुद्र किनारे सूरज के सामने आंखें बंद कर बैठी हुईं नजर आईं। मौनी रॉय की यह तस्वीर बेहद बोल्ड है। इसके बाद मौनी रॉय ने ब्लैक रंग के क्रॉप टॉप और ट्राउजर में कैमरे को एकटक निहारते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा मौनी ने शॉर्ट ड्रेस में, नागिन लुक में लहंगे और साड़ी में कई अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें मौनी रॉय का बेब से लेकर देसी अंदाज तक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मौनी रॉय की तस्वीरों पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
मौनी रॉय की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। कुछ समय पहले मौनी रॉय द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट बॉक्स में फैंस अभिनेत्री की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने मौनी रॉय की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हॉट पिक्चर्स मौनी रॉय’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मौनी तू हॉट लगदी’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘नागिन है सबको काट लेगी’। फैंस मौनी रॉय की खूबसूरती से नजर हटा नहीं पा रहे हैं।