रायपुर, राजधानी में फिर से मौसम ने अपना रुख बदला है। सुबह से बढ़ते तापमान के बाद शाम होते घने बादलों ने डेरा डाल दिया। और अब तेज़ हवाएं भी चलना शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि 3 दिन पहले इसी तरह से अचानक मौसम बदलने के बाद काफी तेज़ हवाएं भी चली। जिससे लगभग शहर के सभी इलाकों में पावर कट हो गई थी। तथा लोंगों को भारी मुसीबत का सामना करना पडा था।