कबीरधाम जिले के समस्त सामाजिक बंधुवो की मीटिंग रविवार दिनाक 08 मई 2020 को समय 2.30 से 04 बजे तक पुराने विश्राम भवन कवर्धा में नामदेव समाज की जिलास्तरीय बैठक रखी गई है,जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताए कि मीटिंग में समाज के गठन का विस्तार एवं नामदेव समाज के लोगो के लिए सामाजिक जमीन भवन , मंदिर निर्माण पर चर्चा किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है।
सभी सामाजिक बंधुवों से निवेदन है समय का विशेष ध्यान रखे और अपनी जिम्मेदारी समाज के प्रति समझते हुए एक दूसरे को भी सूचित करेंगे और खुद भी मीटिंग में पहुंचकर समाज के विकास में सहभागी बने