रायपुर में साफ रहेगा मौसम, गर्मी की चेतावनी जारी

रायपुर। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज सिर्फ एक दो स्थानों में अधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। वहीं अन्य जगहों में गर्मी का प्रकोप रहेगा। बात करें रायपुर की तो बादल साफ रहेगा। जिसके चलते तापमान में भीषण गर्मी रहेगी। वही गुरुवार शाम अचानक मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर सुकमा जिले में दिखा। यहां तूफान ने तबाही मचाई। कन्या छात्रावास में पेड़ गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। सुकमा एडीएम प्रीति दुर्गम ने मौत की पुष्टि की। इधर तोंगपाल से जगदलपुर रास्ते में कई जगह पेड़ गिरे। जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *