बचेली आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने ईद में जगाया शिक्षा का अलख बच्चो को दिया कॉपी और पेन

लौह नगरी बचेली में मंगलवार को ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के मस्जिद में ईद की नमाज बचेली के इमाम समीउल्लाह नूरी इमामत में अदा की गई। एक महीने का रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा चॉद देखने के बाद ईद का त्यौहार मनाया गया। सुबह से ईद को लेकर हर वर्ग के लोगो में खुशी देखी गई, खासकर छोटे-छोटे बच्चो में बचेली के अहले सुन्नत वल जमात जामा मस्जिद में नमाज के बाद हिंदुस्तान की अमन व तरक्की के लिए दुआ के साथ आवाम की सलामती के लिए दुआ किया गया ईद की नमाज के बाद लोगो ने 2 साल करोना काल के बाद एक दूसरे से जमकर गले मिले और मुबारकबाद पेश किया उसके बाद आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष फिरोज़ नवाब और सचिव नफिज कुरेशी के द्वारा बच्चो को ईद का तोहफा दिया गया जिसे ईदी कहा जाता है

   
जामा मस्जिद के सदर बहाउद्दीन अहमद खजांची मुस्ताक सेक्रेट्री फखरे आलम और पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान के हाथो वितरण किया मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने इस ईद को कलम की ईदी के रूप छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में मनाया गया है और बच्चो को शिक्षा का महत्व को बताते हुए परिजनों को भी ये बताया गया है की भले एक रोटी कम खाओ पर बच्चो को अच्छा शिक्षा के हमेशा समझाओ बच्चो के लिए पुस्तक व पेन के लिए सहयोग पालिका अध्यक्ष पूजा साव और समाजसेवी पी एल कलीहारी के द्वारा दिया गया था इस मौके पर एनएमडीसी बचेली के मुख्य महाप्रबंधक पीके मजुमदार, पालिकाध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान ने भी नगरवासियो को ईद की मुबारकबाद दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *