24 अप्रेल से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता का समापन 3 मई ईंटक स्थापना दिवस को होना था परंतु भारी वर्षा के कारण मैंच प्रथम पारी के बाद रद्द करना पड़ा । 4 अप्रेल को प्रतियोगिता का फाईनल मैंच ब्लाक कांग्रेस कमेटी और एम एम ड्बल्यू ईंटक के मध्य खेला गया जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजयी रही । दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में ब्लाक कांग्रेस नें टास जीत कर 112 रन का लक्ष्य रखा । मैन आफ द मैंच रहे देवा नें 25 गेंदो में 56 रन बनाया । जवाब में ईंटक की पारी निर्धारित दस ओवर में 86 रन पर सिमट गई। टुर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेकर वासु मैन आफ द मैंच रहे ।
1 मई मजदूर दिवस एवं 3 मई इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर बचेली इंटक श्रमिक संगठन नें अभिनव पहल करते हुए टेनिस बाल का भव्य क्रिकेट टुर्नामेंट कराया । प्रतियोगिता में चालिस टीमों नें भाग लिया। जिसमें एनएमडीसी परियोजना के सभी विभागो, ठेकाश्रमिक सहित व्यापरी संघ, राजनीतिक दल, पत्रकार एवं जवानो सहित सभी वर्ग की टीमों को भी सम्मिलित किया।

इस टुर्नामेंट की विशेषता यह रही की। उभरते हुए खिलाड़ियों सहित वर्षों से क्रिकेट से दूर रहे दिग्गज खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खेलते दिखे। दोस्ताना महौल में आयोजित इस टुर्नामेंट का बचेली किरंदुल निवासियों नें भरपूर आनंद लिया । दर्शकों से लबालब भरे मैदान से यह टुर्नामेंट बचेली में आयोजित सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में सम्मिलित हो गया हैं । इस प्रतियोगिता के आयोजन से आगे भी इस प्रकार के टुर्नामेंट आयोजन की संभावना बनी हैं। उम्रदराज खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारियां हेतू सुबह शाम मैदान में नजर आने लगे हैं। इससे खेलो के प्रती लोगो का रुझान बढ़ा हैं।
नगर के पत्रकारों, व्यापारियों, राजनीतिक दलों नें आयोजन कर्ता इंटक महामंत्री आशीष यादव सहित कमेंटी को इस विषेश प्रयास हेतू धन्यवाद दिया।
ईंटक कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत परिक्षा, बहाऊद्दीन ताजी , शुशांत महाराणा, नियाज हुसैन एवं भूतपूर्व क्रिकेटर जसबीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।