इस दिन किसी भी शुभ कार्य को बिना पंचाग देखे किया जा सकता है वैसे ही छत्तीसगढ़ के साथ साथ भारत के कई राज्यों में पुतरा पुतरी विवाह का आयोजन किया जाता है और बहुत ही शुभ माना जाता है। पर आज कल शहरों में कई तीज त्यौहार और परम्परा छूटते जा रहे है, लेकिन संगिनी समिति हमेशा ही ऐसे त्योहारों को भावी पीढ़ी से अवगत करवाते रहती है ।
